Ganesh Chaturthi 2024: 07 सितंबर को घर में विराजमान होंगे बप्पा

Written by- Pooja Yadav

Written by- Pooja Yadav

भारत में गणेश उत्सव का भव्य आयोजन होता है, जो बुद्धि के देवता, गणेश जी को समर्पित है। यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है, 

Written by- Pooja Yadav

जो भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी को समाप्त होता है। यहां जानें गणेश चतुर्थी पर गणेश जी की स्थापना कैसे करें। 

Written by- Pooja Yadav

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि 6 सितंबर, 2024 को दोपहर 3:01 बजे शुरू होकर 7 सितंबर को शाम 5:37 बजे समाप्त होगी।  

Written by- Pooja Yadav

गणेश चतुर्थी का पर्व 7 सितंबर, शनिवार को मनाया जाएगा, और इस दिन गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:03 से दोपहर 1:34 बजे तक है। 

Written by- Pooja Yadav

गणेश चतुर्थी पर सुबह जल्दी उठकर गणेश जी का ध्यान करें। घर और मंदिर की सफाई करें। एक मंडप सजाएं—फूल, रंगोली, दीपक लगाएं। 

Written by- Pooja Yadav

कलश में गंगाजल, रोली, चावल, सिक्के और आम का पत्ता डालें। एक चौकी पर हरा कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें। 

Written by- Pooja Yadav

गणेश जी की मूर्ति घर के उत्तर भाग में स्थापित करें। पूजा के बाद परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना करें। स्थापना के दौरान निम्न मंत्र का जाप करें:

Written by- Pooja Yadav

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणमं। उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम।। 

Read more