Huawei Nova Flip: Huawei कंपनी ने घरेलु मार्केट चीन में अपना पहला फ्लिप स्मार्टफोन Huawei Nova Flip लॉन्च कर दिया है, जो डिजाइन के मामले में तो शानदार है ही, साथ ही इसमें फीचर्स भी काफी दमदार दिए गए हैं। ये फोल्डेबल स्मार्टफोन यूनिक लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है, जो लोगों को भी काफी पसंद आने वाला है। संभव है कि आने वाले दिनों में इसे भारतीय मार्केट में भी लाने का विचार किया जा सकता है।
Huawei Nova Flip | Features |
Display | Inner Display – 6.94 Inch OLED LTPO Foldable Outer Display – 2.15-Inch OLED |
Processor | kirin 8000 Chipset |
Camera | Cover Panel – 50MP + 8MP Selfi Camera – 32MP |
Battery | 4,400mAh (66 W) |
Operating System | Harmony 4.2 OS |
Huawei Nova Flip का डिस्प्ले है बेहद शानदार
Huawei Nova Flip में कंपनी ने 6.94 इंच के OLED LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले की पेशकश की है, जिसपर 2690 x 1136 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस और 1440Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसके कवर पैनल पर ब्रांड ने 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 2.15-इंच की OLED कवर स्क्रीन दी है।
Huawei Nova Flip में मिलता है तगड़ा प्रोसेसर
बता दें कि Huawei Nova Flip स्मार्टफोन में कंपनी ने बेहतरीन प्रोसेसिंग के लिए किरिन 8000 चिपसेट का उपयोग किया है, जो इस स्मार्टफोन को धांसू स्पीड देता है। वहीं ये फोल्डेबल स्मार्टफोन हार्मनी ओएस 4.2 पर काम करता है।
Huawei Nova Flip का कैमरा भी है दमदार
बेहतरीन फोटोज क्लिक करने के लिए Huawei Nova Flip में कवर स्क्रीन के पास डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Huawei Nova Flip में है शक्तिशाली बैटरी
कंपनी ने लंबे पावर बैकअप के तौर पर Huawei Nova Flip स्मार्टफोन में 4,400mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ तेजी से चार्ज करने के लिए 66W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Huawei Nova Flip की कीमत
बता दें कि Huawei Nova Flip स्मार्टफोन को चीन में 3 स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,288 युआन यानी करीब 62,200 रुपये है। 12GB रैम +512GB स्टोरेज मॉडल को 5,688 युआन यानी करीब 67,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। वहीं इसका टॉप मॉडल यानी 12GB रैम +1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,488 युआन यानी लगभग 76,400 रुपये रखी गई है।